फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने टैंकर से बांटा पानी

विज्ञापन
धारचूला में पालिका के टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। घटखोला और गलाती पेयजल योजना बाधित होने के चलते तीन दिन बाद भी पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को देखते हुए पालिका ने नगर में पानी बंटवाया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बारिश के कारण घटखोला और गलाती पेयजल योजना बृहस्पतिवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते गलाती, हाट, बगीचा, ग्वाल गांव सहित 15 हजार की आबादी को पानी के लिए बारिश के मौसम में जूझना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने नगर के गांधी चौक, तहसील रोड समेत अन्य स्थानों में टैंकर से पेयजल वितरित कराया। उन्होंने बताया कि जब तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होती, तब तक पालिका पेयजल का वितरण करती रहेगी।
पानी वितरण होने के बाद लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट स्वामी को काफी राहत मिली है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वर्क एजेंट अमितोज दयाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें