फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों से पांच किमी सड़क का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दशकों से एक दर्जन से अधिक गांव के लोग पांच किमी स्वीकृत मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। सड़क के अभाव में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बनेलागांव, कोलिया, सिनलेख, चमलेख, कूणा, गानुरा, बेटगाड़ा, सुरखाल आदि गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी को सड़क के अभाव तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गांव में कोई बीमार होता है तो ग्रामीण चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर उसे डोली से अस्पताल तक पहुंचाते हैं। सड़क निर्माण के लिए कार्यवाही गतिमान है लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। सड़क के अभाव में लोगों में गांव छोड़ दिया। इधर क्षेत्र की अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव से पहले सड़क के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है।
दशकों पुरानी मांग आज भी अधूरी है। सड़क नहीं होने से एक दर्जन से अधिक गांवों में समस्या का अंबार लगा है। बीमारों को डोली के सहारे खड़ी चढ़ाई पार अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। कई बार शासन-प्रशासन से मुलाकात कर समाधान की मांग की। मगर कुछ नहीं हुआ। - केशर सिंह बिष्ट, ग्रामीण
विज्ञापन

सड़क स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण की कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है। सड़क के अभाव में गांवों से पलायन भी होता रहा है। निर्माण के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वासन दिए गए हैं। मगर इस बार चुनाव से पहले सड़क निर्माण करवाकर रहेंगे। -ललित सिंह बिष्ट, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें