फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छह गांव के लोग अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए निकालेंगे जुलूस

विज्ञापन
मूनाकोट के बेलतड़ी में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए ग्रामीण आज जिला मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन करेंगे। सीमांत के गांवोंको सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए बेलतड़ी के ग्रामीणों का धरना 44वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर गांव की देवकी भट्ट और पार्वती भट्ट बैठे।
विज्ञापन

आठ नवंबर को छह गांवों के लोग मुख्यालय में अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क मार्ग का काम शुरू कराने की मांग के लिए घंटाकरण में एकत्र होंगे। इसके बाद नगरपालिका से लिंक रोड़, रामलीला मैदान टकाना तक जुलूस निकालेंगे। कैप्टन तारा दत्त भट्ट ने बताया कि शहीद के गांव तक सड़क न पहुंचाकर शासन-प्रशासन ने पूर्व सैनिकों का अपमान किया है। उन्होंने जिले के पूर्व सैनिकों से जुलूस प्रदर्शन में सहयोग की अपील की है। धरना संयोजक दया किशन भट्ट ने बताया कि सड़क के लिए शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। प्रदर्शन को पूर्व विधायक मयूख महर, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर सहित तमाम संगठनों का सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें