फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुआ 12 से 14 आयु वर्ष के बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम राज्य, केंद्र योजनाओं की समीक्षा करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। हालांकि होली के चलते टीकाकरण के लिए गिने-चुने बच्चे ही आए। पहले दिन दो केंद्रों में मात्र 13 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका। इस कारण 27 टीके बरबाद हुए। विभाग ने अब होली के बाद टीकाकरण करने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने रोडवेज स्टेशन के समीप टीका केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने की अपील की। जिले में 16307 बच्चों को कॉर्बेवैक्स का टीका लगाया जाना है। इसके लिए 16800 कॉर्बेवैक्स की डोज स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी हैं। कॉर्बेवैक्स का दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। बुधवार को नगरपालिका में 11 से अधिक बच्चों को टीका लगा। एक वॉयल से 20 बच्चों को टीका लगाया जा सकता है। वहां एसीएमओ डॉ. मदन बोनाल, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत, पंकज बिष्ट, चंदन बिष्ट, नर्सिंग अधिकारी रश्मि भट्ट, प्रियंका बिष्ट, कमल वर्मा, जगदीश परिहार आदि शामिल रहे।
टीका लगाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। खबरों में आ रहा है कि चीन में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। ऐसे में टीका लगाकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। -हर्षित सिंह, लाभार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने बच्चों को टीका लगवाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। सभी को अपने बच्चों को कोविड का टीका जल्द से जल्द लगाना चाहिए। - प्रद्युमन सिंह, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें