फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेदिता ने जार्डन में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
।थिरागढ़ की निवेदिता अन्य मुक्केबाजों के साथ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जॉर्डन में चल रही एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की सैदाकोन रखमोनोवा को शिकस्त दी। इस चैंपियनशिप के 60 किलो भार वर्ग में सोमवार को पिथौरागढ़ की निकिता चंद ने कजाकिस्तान की उलदाना तबे को हराकर गोल्ड जीता था। बॉक्सिंग में जिले की दो बेटियों के दो स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी की लहर है।
विज्ञापन

जॉर्डन में 27 फरवरी से 15 मार्च तक चली चैंपियनशिप में निवेदिता कार्की ने यह सफलता पाई है। उन्होंने पिछले वर्ष भी एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक पाया था। डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, एशियन मेडिलिस्ट डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, भारतीय यूथ व एलिट महिला बॉक्सिंग के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, प्रकाश जोशी, कमल कुमार पुनेड़ा, अजय राठौर, हरि दत्त कापड़ी, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन पंत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, देवी चंद, राजेंद्र सिंह धामी, जर्नादन सिंह वल्दिया आदि ने इस उपलब्धि पर निवेदिता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें