फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के पास कीचड़ में दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी ठप

विज्ञापन
जीआईसी और इंजीनियरिंग कालेज के पास कीचड़ में तब्दील सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी और इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जीआईसी क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ में दोपहिया वाहन भी रपट रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं देने पर लोगों में गुस्सा है। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-सुकौली सड़क पर जीआईसी के समीप पानी रिस रहा है। यहां पर पिछले एक माह से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पूरी तालब में बदल गई है। सड़क पर कीचड़ होने से पैदल आवाजाही तक बंद हो गई है। दोपहिया वाहनों के भी रपटने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही जीआईसी, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, सिटी पब्लिक स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ की समस्या की सूचना प्रशासन को देने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी का कहना है कि पेयजल लाइन का पानी रिसने से सड़क तालाब बन गई है। जल संस्थान और लोनिवि इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। सड़क में आधा फीट गंदा पानी भरने से लोग पैदल तक नहीं चल पा रहे हैं। क्षेत्र के नाराज लोगों ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल में करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें