बालिका दिवस पर सरस्वती बालिका इंटर कालेज पिथौरागढ़ में मौजूद संस्था के कार्यकर्ता और बालिकाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ के 67 आरसीसी ने कंज्योति में 100 फिट लंबा बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। पुल के बनने के बाद सोमवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विगत 17-18 जून को आई भीषण आपदा में चीन सीमा को जोड़ने वाला कंज्योति नाले पर बना आरसीसी पुल बह गया था। दारमा और चौदास घाटी के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला और सोबला तिदांग मोटर मार्ग भी कई स्थानों में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। पुल टूटने से सीमांत के लोग लगभग चार माह से भारी संकट से गुजर रहे थे। पुल टूटने के कारण वाहनों का संचालन ठप होने से खाद्यान्न की परेशानी हो रही थी। आपातकाल में लोगों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 67 आरसीसी ने बेली ब्रिज निर्माण के लिए 40 से अधिक मजदूर लगाए थे। सोमवार को बेली ब्रिज यातायात के खोल दिया गया है। इससे तल्ला मल्ला दारमा और चौदास घाटी के लिए आवाजाही सुचारु हो गई है।