फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी पूरन को जबरन उठाया

विज्ञापन
आमरण अनशनकारी पूरन बोरा को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला बनाने की मांग को छह दिन से आमरण अनशन में बैठे पूरन बोरा को पुलिस और तहसील प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया। उनके उठते ही गुड्डू कन्याल आमरण अनशन में बैठ गए हैं। आमरण अनशनकारी प्रकाश बोरा के स्वास्थ्य में भी लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के 11वें दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारी पूरन बोरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पांच दिनों से आमरण अनशन में बैठे पूरन का वजन लगातार गिरकर साढ़े तीन किलो कम हो गया है। ब्लड प्रेशर में गिरावट होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस और प्रशासन से पूरन को शीघ्र आमरण स्थल से उठाने के लिए वार्ता की। तहसीलदार एमसी पालीवाल और थानाध्यक्ष हिमांशु पंत के नेतृत्व में रामलीला मैदान पहुंची पुलिस टीम ने पूरन को उठाने का प्रयास किया तो समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस पूरन को एंबुलेंस तक पहुंचाने में कामयाब हो सकी। दूसरे आमरण अनशनकारी प्रकाश बोरा का वजन भी एक किलो से अधिक गिर गया है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने बताया कि जब तक जिले की मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
भाजपा पर जिले के नाम पर राजनीति करने का आरोप
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। आमरण अनशनकारियों को समर्थन देने डीडीहाट पहुंची कांग्रेस पार्टी की महिला नेता रेवती जोशी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जिले के नाम पर राजनीति की है। 15 अगस्त 2011 को जिला बनाने के बाद भी उस जिले को राजनीतिक कुचक्र में फंसाने का काम भाजपा ने किया है। जब भाजपा सत्ता में होती है तो जिले के गठन को लेकर कुछ भी नहीं करती है और जब भाजपा विपक्ष में होती है तो वह डीडीहाट जिले के लिए अनशन पर बैठने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें