फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और मलबा आने से तीन सड़कें बंद

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से कनालीछीना बाजार से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे ने नदी का रूप धारण कर लिया। पान - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कूल्यूर नदी के तेज बहाव से मोटर मार्ग बंद
विज्ञापन

गणाईगंगोली/पिथौरागढ़। तेज बारिश के चलते कूल्यूर नदी उफान पर आने से रामपुर नैनी ग्वासीकोट मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
बृहस्पतिवार शाम तेज बारिश के चलते कूल्यूर नदी उफान पर आ गई। इसके चलते रामपुर नैनी ग्वासीकोट मोटर मार्ग पर वाहनों के साथ ही पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। नदी के उफान पर आने से 15 गांवों के लोगों की आवाजाही भी ठप हो गई। मदनपुर, रामपुर, नैनी, ग्वासीकोट समेत अन्य स्थानों को जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ में नगरपालिका के हुड़ेती और महादेव मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर भी जलभराव हो गया।
12पीटीएच30पी- गणाईगंगोली में बारिश के बाद कूल्यूर नदी के उफान पर आने से पानी से भरा मोटर मार्ग।संवाद
12पीटीएच29पी- पिथौरागढ़ के महादेव क्षेत्र में रास्ते में हुआ जलभराव। संवाद
मलबा आने से पीपली और दूनाकोट सड़क बंद
पिथौरागढ़। जिले भर में बृहस्पतिवार देर शाम मूसलाधार बारिश से तापमान गिर गया। तेज बारिश से कनालीछीना-पीपली और डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर मलबा आ गया। इससे दोनों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। डीडीहाट से दूनाकोट जाने वाले वाहन मार्ग में ही फंसे रहे। कई यात्रियों को पैदल ही आवागमन करना पड़ा। कनालीछीना-पीपली मोटर मार्ग पर कनालीछीना इंटर कॉलेज के पास मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी जा रही हैं। शीघ्र ही सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सड़कें बन गईं तलैया
पिथौरागढ़। एक ही मूसलाधार बारिश में पिथौरागढ़ की सड़कें तलैया बन गईं। कुछ स्थानों पर नालियों का कचरा सड़कों और पैदल रास्तों पर जमा हो गया। अधिकतर नालियां बंद होने से बरसाती पानी के सड़कों पर बहने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ी।
पिथौरागढ़ जिले में पिछले सप्ताह से प्रतिदिन शाम के समय लगातार हल्की बारिश हो रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह ही मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होते ही शहर की सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा। नगर पालिका तिराहे पर पानी की निकासी के लिए भूमिगत नाला बनाए जाने के बावजूद मिट्टी और कचरायुक्त पानी सड़क पर बहने लगा। इससे पैदल आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कई स्थानों पर सड़कें तलैया बन गईं। पिथौरागढ़-घाट एनएच में चंद्रभागा पुल से आरएफसी गोदाम तक बने गड्ढे पानी से भर गए। इन स्थानों पर दो पहिया वाहनों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच पर वाहनों के टायरों से पानी उछलकर लोगों के ऊपर गिरने से राहगीर भी परेशान रहे। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि नगरपालिका मार्गों की नालियों की नियमित सफाई कर रही है। सड़कों की बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए संबंधित विभागों से कहा गया है।
विज्ञापन

जिले के मुनस्यारी, नाचनी, धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट सहित जिले के सभी स्थानों पर बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई। थल और नाचनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के बाद गर्मी से काफी राहत मिली है। अस्कोट में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें