फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
करन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अपने घर बटकातोली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों सदमे में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को करन सिंह (19) पुत्र मोहन सिंह अपने बहन भावना (21) के साथ गंगोलीहाट से अपने घर बटकतोली जा रहा था। घर पहुंचने से आधा किमी पहले बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरा। करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन भावना सड़क पर ही छिटक गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह को खाई से निकला। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर के तमाम अंगों में चोट आई और शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां टूट गई हैं। करन जीआईसी में कक्षा 12 का छात्र है, जबकि उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन

एसआई मोहन जोशी ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खाई में बाइक गिरने से बुरी तर क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल बहन को भावना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप प्रजापति ने बताया लड़की की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई बहन जन्माष्टमी के लिए अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें