फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के पैतृक गांव के प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना के बाद सरकारी अमला हड़खोला में जमा

विज्ञापन
सीएम के पैतृक गांव हड़खोला के लिए बन रही सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम केएन गोस्वामी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएम पुष्कर सिंह धामी कुछ दिनों में अपने पैतृक गांव हड़खोला में आएंगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद से जिले का सारा सरकारी अमला हड़खोला गांव में जुट गया है। यहां सीएम के आने से पूर्व अस्थायी हेलिपैड और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम के लिए डीएम आशीष चौहान भी एक बार हड़खोला आए थे। एसडीएम केएन गोस्वामी भी सरकारी अमले के साथ कई दिनों से हड़खोला के चक्कर लगा रहे हैं।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एई केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि उनके विभाग ने हड़खोला मंदिर के सौदर्यीकरण, गांव के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण सहित गांव के विकास की कई योजनाओं के लिए गांव के लोगों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन

एसडीएम गोस्वामी ने बंदरलीमा से हड़खोला गांव तक बन रही सड़क का निर्माण तेजी से करने के निर्देश लोनिवि अस्कोट को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग, विकासखंड आदि विभागीय लोग भी हड़खोला पहुंचकर गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता कर रहे हैं। हालांकि सीएम के आने की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है।
सीएम के संभावित दौरे के लिए एसडीएम ने ली बैठक
टनकपुर (चंपावत)। एक सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित टनकपुर दौरे के लिए शनिवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के लोगों के साथ बैठक की।
तहसील में हुई बैठक मेें एसडीएम ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की जानकारी देकर संस्था और संगठनों के लोगों से विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि सरकारी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के साथ संस्था और संगठनों के लोगों की अलग से बैठक कराई जाएगी।
एसडीएम ने शासन स्तर की समस्याओं की सूची प्रशासन को भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सत्यप्रकाश, रामलीला कमेटी के संजय गर्ग, विशाल अग्रवाल, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, बनबसा व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, हरेला क्लब के अमित जोशी, लायंस क्लब के दीपक जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें