फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदियां ऊफनाई, 13 सड़कें बंद

विज्ञापन
सड़क बंद होने से जाजरदेवल आईटीबीपी कैंप के पास फंसे वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर चल रही हैं। भारी बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश जिले भर में 13 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र बंद पड़ी सड़कों को खोलने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दिन में हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें नाले में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 17.6, धारचूला में 8.2, मुनस्यारी में 6.00, गंगोलीहाट 5.00, बेड़ीनाग में 2.0 और डीडीहाट में 0.5 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदियां और गाड़ गधेरे उफान पर चल रहे हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं। भारी बारिश के कारण तवाघाट-नारायण आश्रम, बांस-आंवलाघाट, कालिका-खुमती, सोसा-सिर्खा, सेराघाट-बुर्सिल, राममंदिर-ग्वाल, मड़मानले-धूर्चू, सल्ला-सेल-राऊतगड़ा, डीडीहाट-पमस्यारी,नाचनी भैंसकोट, बांसबगड़-गूंठी सड़क बंद चल रही है। इसके अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला और सोबला-दर तिदांग सड़क बंद चल रही है। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के बंद होने से सीमांत के लोगों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी परेशान हैं। सड़कें बंद होने से प्रवास पर गए लोगों और सैनिकों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है।
लोगों ने शीघ्र बंद पड़ी सड़कों को खोलने की मांग की है। पिथौरागढ़ धारचूला सड़क के आईटीबीपी कैंप जाजरदेवल के पास बंद रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पिथौरागढ़-थल सड़क भी एक घंटे से अधिक समय तक बंद रही। जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच में पलेटा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा पैदा हो गया है। यहां पर हल्की सी बारिश में पत्थर गिर रहे हैं। अतिक्रमण के कारण पिथौरागढ़ नगर के नाले बंद हो गए हैं। मूसलाधार बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ नगर की सड़कें नालों में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें