फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर चीन सीमा पर देश की सेवा के लिए जा रहे आईटीबीपी के जवान

विज्ञापन
दारमा घाटी के पंगबाबे में जान जोखिम में डालकर चीन सीमा पर जाते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के पंगबाबे नामक जगह पर सड़क बंद होने से आईटीबीपी के जवान देश ही सरहद की रक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर अग्रिम चौकियों तक पहुंच रहे हैं। पंगबाबे में मलबा और बोल्डर आने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण जवान रस्सियों के सहारे गड्ढों को पार कर आगे की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली बीआरओ की तवाघाट-सोबला और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला तिदांग सड़क 40 दिनों से बंद पड़ी हुई है। दर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह दरियाल और दुग्तु निवासी प्रकाश दुग्ताल का कहना कि सीपीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं है। विभाग बारिश होने का बहाना बनाकर सड़क खोलने का प्रयास नहीं कर रही है। सड़क की हालत देखते हुए तीन महीने से पहले सड़क खुलने की उम्मीद नहीं है। इधर तवाघाट- सोबला बीआरओ की सड़क को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के निर्देश पर लोनिवि ने तवाघाट से आगे ओखलखेत और नारायण नगर में सुरक्षा दीवार का कार्य कर रही है। लोनिवि के एई जीसी भट्ट ने बताया कि मौके में जेई अंकित सिंह 15 से 20 मजदूरों की मदद सुरक्षा दीवाल बना रहे हैं। सुरक्षा दीवार बनने के बाद बीआरओ सड़क खोलने का कार्य करेगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें