फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ उद्यान विभाग में प्रदर्शन करते उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पद? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत उद्यान विभाग में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समन्वय समिति ने 20 सितंबर को होने वाले कार्य बहिष्कार के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य संयोजक कैलाश पंत के नेतृत्व उद्यान विभाग में हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने समेत 18 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक सचिव चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि पूर्व में शासन स्तर पर हुए समझौते के बाद भी राज्य सरकार कार्मिकों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसके विरोध में समन्वय समिति चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

सभा का संचालन करते हुए संयोजक सचिव बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि पूर्व भी भांति कार्मियों को मिलने वाले एसीपी 10, 16, 26 वर्ष करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग में भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत प्रत्येक संगठन की ज्वलंत समस्याओं को मांग पत्र में शामिल किया गया है। वहां रोहित उप्रेती, निर्मला तिवारी, भावना धामी, हेमंत जोशी, मनोज मेहरा, संतोष धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें