गंगोलीहाट में विद्यालयों का निरीक्षण करते अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा।
- फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने गंगोलीहाट विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतरीन माहौल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र गाइड से पढ़ता मिला तो प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अपर निदेशक ने राइंका सेराघाट में बच्चों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। राइंका गणाईगंगोली को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के बाद नए विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान चलाकर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया। राबाइंका गणाई में शिक्षिकाओं की कमी दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों के माध्यम से पद भरने के निर्देश दिए गए।
अटल उत्कृष्ट राइंका गंगोलीहाट में अभिभावकों और शिक्षकों ने अपर निदेशक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने यहां छात्र संख्या में वृद्धि होने पर खुशी जताई। राबाइंका गंगोलीहाट, जीआईसी दशाईथल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों का सामान्य ज्ञान जांचा।
उनके कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के पास पाठ्यपुस्तक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। वहां बीडीओ शिवदयाल, प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा, प्रधानाचार्य शंभू नाथ यादव, शैलेंद्र चौहान, दीप प्रकाश पाठक, सुमित्रा बोनाल, जगमोहन रौतेला, हयात सिंह खाती आदि थे।