फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीसदी माल भाड़ा और यात्री किराया बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
Preparation to increase freight and passenger fare by 10%
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज हो रही वृद्धि से हर वर्ग परेशान है। बढ़ते दामों के चलते सभी का बजट गड़बड़ा गया है। टैक्सी यूनियन और ट्रांसपोर्टर 10 फीसदी किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं। यदि यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ा तो जनता को महंगाई की चौतरफा मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों के साथ वाहन फिटनेस, बीमा भी महंगा हो गया है। इससे ट्रांसपोर्टर नुकसान होने की बात कह रहे हैं और अब मालभाड़ा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। टैक्सी यूनियन का भी कहना है कि कोरोना काल से ही टैक्सी संचालन नुकसान में चल रहे हैं। टैक्सी संचालकों पर सबसे अधिक मार पड़ी है। पेट्रोल डीजल के दाम के साथ ही हर प्रकार के टैक्स बढ़ते जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के रूटों में पहले से ही किराया अधिक है। हॉटमिक्स रूटों में ही 25 किलोमीटर का किराया 100 रुपये या इससे अधिक है। जबकि कच्ची सड़कों पर यात्रियों को दोगुना किराया चुकाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के इन रूटों में ज्यादातर यात्री किसान या सीमित आय वाले होते हैं। यदि टैक्सियों का किराया बढ़ा तो आम जनता की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।
डीजल के दाम 100 के पार जाने के बाद ट्रांसपोर्टर की भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। माल भाड़े के दाम 10 फीसदी बढ़ाए जाएंगे। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। -संजय शर्मा, ट्रांसपोर्टर, पिथौरागढ़
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है, लेकिन यात्री किराया नहीं बढ़ रहा है। यात्री किराया बढ़ाने के लिए कुमाऊं स्तर पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। - नवल किशोर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें