फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक्स-रे बंद

विज्ञापन
डीडीहाट सीएचसी में एक्स-रे कक्ष के बाहर मशीन खराब का लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के विधानसभा क्षेत्र की डीडीहाट सीएचसी और एफआरयू में एक्स-रे नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डीडीहाट में सात माह से एक्स-रे मशीन खराब है और तकनीशियन भी नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने एक्स-रे मशीन खराब का बोर्ड लगाया है। अगर डॉक्टर मरीज को एक्स-रे के लिए लिखते हैं तो उन्हें पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। इसके चलते उन पर आर्थिक भार तो पड़ ही रहा है साथ ही समय की बर्बादी भी हो रही है।
एक्स-रे में 1500 का खर्च
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से पिथौरागढ़ एक्स-रे के लिए आने वालों को 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। डीडीहाट से पिथौरागढ़ आने और जाने के लिए 400 रुपये का किराया लगता है। इसके बाद समय पर नंबर नहीं आया तो होटल में ठहरना भी लोगों की मजबूरी हो जाता है। अगर कोई अस्पताल में एक्स-रे नहीं कराता है तो निजी अस्पताल में उसे अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन

सुविधा विहीन एफआरयू
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जिले के फर्स्ट रेफरल सेंटर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी। तब यहां एक्स-रे मशीन आई थी। छह माह के लिए एक तकनीशियन की तैनाती की गई। उसके बाद से तकनीशियन की तैनाती नहीं हुई और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो सका। मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। यहां पर सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक आदि डॉक्टर भी नहीं है।
चुनाव के दौरान अटैच होता है तकनीशियन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी ने बताया कि चुनाव के दौरान तकनीशियन की तैनाती की जाती है। उसके बाद फिर हाल पहले जैसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार को शीघ्र तकनीशियन की तैनाती कर जनता को चिकित्सा सुविधा का लाभ देना चाहिए।
सीएचसी में चार माह पूर्व ही तैनाती हुई है। मेरी तैनाती से पहले ही एक्स-रे मशीन खराब थी। उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही मशीन ठीक कराई जाएगी। तकनीशियन की तैनाती के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. फुरकान, सीएचसी प्रभारी, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें