फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की बेटी सिद्धि का क्रिकेट टीम में चयन

Sun, 05 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
क्रिकेट टीम में चयनित सिद्धि पंत। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में पिथौरागढ़ निवासी सिद्धि पंत का चयन हुआ है। सिद्धि दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज हैं। सिद्धि ने इसका श्रेय अपने पिता ललित पंत, मां, दादा- दादी, गुरुजनों और पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गवर्निंग काउंसलिंग के सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि उत्तराखंड अंडर-15 की 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में धारती आनंद, कविता यवनिका चौहान, वेदिका तिवारी, वैष्णवी काला, तनवी तोमर, तमन्ना सोनम, सिद्धि पंत, परीक्षा चौधरी, परी सिंह, निर्जला मेहरा, अश्मिता कोहली, अंशिका रावत हैं।
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, पूर्व महिला क्रिकेटर हेमा मेहता, दिनेश भट्ट, मनोज कुमार, प्रेम दिगारी, कैलाश चंद, कोच राजिंदर सिंह गुररो, कोच नीरज सौन, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

यहां होंगे मैच
उत्तराखंड टीम 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड का पहला मैच सौराष्ट्र में 17 नवंबर, दूसरा मैच 19 नवंबर को हरियाणा, तीसरा मैच 21 नवंबर को, चौथा मैच 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में, पांचवां मैच 25 नवंबर को केरला में खेला जाएगा। प्री क्वार्टर मैच 29, 30 नवंबर को, क्वार्टर मैच 2 एवं 3 दिसंबर को पंजाब में खेले जाएंगे। 5 दिसंबर को सेमीफाइनल, 7 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें