पिथौरागढ़ स्टेडियम में मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में महर्षि, जीआईसी, हिमालया और मल्लिकार्जुन स्कूल ने जीत दर्ज की।
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में विवेकानंद इंटर कॉलेज ने 10 ओवर में 80 रन बनाए। महर्षि ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में जीआईसी ने 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दयानंद की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई। जीआईसी ने 39 रन से मैच जीता।
तीसरे मैच में हिमालया स्कूल ने 77 रन बनाए। डॉन बास्को की टीम 58 रन ही बना सकी। हिमालया ने 19 रन से मैच जीत लिया। चौथे मैच में मल्लिकार्जुन स्कूल ने 99 रन बनाए। मानस एकेडमी 84 रन ही बना सकी। मल्लिकार्जुन ने 15 रन से मैच जीत लिया।
अंपायर साहिल रावत, चंद्र मोहन राजपूत, विपिन महर, आयुष पांडे, तनुज खड़ायत और स्कोरर विक्की भट्ट रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर कविंद्र मेहता, राम सिंह रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी सतीश कुमार, क्रिकेट कोच नीरज सौन, मुकुल चंद्र पाठक, विनय किशोर, भूपेश बिष्ट, निखिल महर, चंद्र सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
-
05पीटीएच 23पी- पिथौरागढ़ स्टेडियम में मैच खेलने के लिए तैयार टीम के खिलाड़ी। संवाद