गणतंत्र दिवस पर परेड का प्रतिनिधित्व करतीं पिथौरागढ़ की अंबा सामंत। स्रोत : स्वजन।
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ उरई देवलथल की बेटी अंबा सामंत ने गणतंत्र दिवस परेड में आर्मी डेंटल कॉर्प्स और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (एएफएमएस) का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कर्तव्य पथ पर (एएफएमएस) ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया है।
अंबा ने अपनी स्नातक डिग्री आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस से प्राप्त की है और एनसीसी में बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। अंबा सामंत दिसंबर 2020 में आर्मी डेंटल कॉर्प्स में कैप्टन बनीं। अंबा के पिता गोविंद सामंत भी भूतपूर्व सैनिक हैं और माता देवेंद्री सामंत गृहिणी हैं। वर्तमान में उनका परिवार रुड़की में रहता है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड का प्रतिनिधित्व करने से उनके गृह क्षेत्र देवलथल समेत पूरे जिले में खुशी व्याप्त है। संवाद