गंगोलीहाट में आमरण अनशनकारियों को ले जाती प्रशासन की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। मणकनाली-सूरखाल पाठक तक सड़क की मांग के लिए आमरण अनशनकारी ललित सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह बिष्ट को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। इसके बाद केदार सिंह और गोपाल सिंह आमरण अनशन बैठ गए।
रविवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन आमरण अनशन पर बैठे ललित सिंह और विक्रम सिंह को प्रशासन ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर आमरण अनशन से उठा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी जगह केदार सिंह और गोपाल सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि शासन में बैठे लोगों को ग्रामीणों के दुख दर्द की कोई चिंता नहीं है। वहां प्रधान भावना देवी, गोपाल सिंह बिष्ट, कल्याण, ठाकुर सिंह, श्यामाचरण उप्रेती, राजेंद्र सिंह आदि थे।