फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गठन के लिए लोग मुखर

विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर अपना समर्थन देते टेक्सी यूनियन के सदस्य। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से होने वाले आमरण अनशन के लिए टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन का एलान कर दिया है। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने के लिए 15 लोगों की सूची जिला बनाओ संघर्ष समिति को सौंपी।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक अक्तूबर से रामलीला मैदान डीडीहाट में आमरण अनशन का एलान हो चुका है। आमरण अनशन के एलान के बाद कई संगठन जिला बनाओ संघर्ष समिति को समर्थन दे रहे हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीवान सिंह साही ने 15 वाहन मालिकों की सूची समिति को सौंपी है।
समिति के संरक्षक कुंडल सिंह कन्याल और सदस्य लवि कफलिया ने टैक्सी यूनियन के साथ जिले के गठन को लेकर चर्चा की। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि डीडीहाट जिले का गठन अब अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। भाजपा ने ही 15 अगस्त 2011 को डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। बैठक में टैक्सी यूनियन के जीवन सिंह बोरा, नरेंद्र खोलिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें