फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भड़का यूथ संगठन

विज्ञापन
सीएचसी डीडीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना हो रही अव्यवस्थाओं पर यूथ संगठन में आक्रोश हैं। यूथ संगठन ने रात के समय मरीजों और उनके साथ आ रहे तीमारदारों के साथ अस्पताल प्रबंधन के खराब व्यवहार की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

सीएचसी डीडीहाट पर यूथ संगठन के संरक्षक लवि कफलिया और योगेश कन्याल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात के समय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कई घंटों तक आते ही नहीं हैं।
नर्सें डॉक्टरों को फोन करके बुलाती हैं लेकिन डॉक्टर फोन पर ही मरीज को या तो रेफर कर देते हैं या दो से तीन घंटे के बाद मरीज को देखने के लिए आते हैं।
डीडीहाट अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. हिमानी मेहरा ट्रेनिंग में देहरादून हैं। कई सालों से डॉक्टर राहुल रौतेला डीडीहाट में तैनात होने के बाद भी पिथौरागढ़ सीएमओ ऑफिस में संबद्ध हैं।
विज्ञापन

इस वजह से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले में यूथ संगठन ने एसडीएम केएन गोस्वामी को पत्र सौंपकर रात और आपातकाल के समय अस्पताल में व्यवस्था सुधारने की मांग की है। एसडीएम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें