फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुको, कहीं मत जाओ, जल्द सड़क आ रही है

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक के दूरस्थ कुनकू के लिए कटती सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सड़क सुविधा के अभाव में गांव के गांव खाली हो गए हैं। वर्तमान में भी दुर्गम क्षेत्रों से पढ़ाई, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोग पलायन कर रहे हैं। ऐसे में कुनकू गांव के लिए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही ये गांव सड़क से जुड़ने जा रहा है। सड़क निर्माण शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है। बुजुर्गों का कहना है कि गांव के सड़क से जुड़ने से पलायन थमेगा और लोगों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन

मड़मानले-दोबांस मार्ग में धुर्चू से कुनकू तक सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 58.49 लाख की राशि जारी कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद मूनाकोट ब्लाक के दूरस्थ गांव के लिए 1.850 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। गांव के 68 वर्षीय कृष्णानंद पांडे कहते हैं कि वर्तमान में गांव में नौ परिवार रहते हैं। सड़क सुविधा के अभाव में सात परिवार पलायन कर तराई में बस चुके हैं। अब सड़क बन रही है तो उम्मीद है कि गांव से पलायन थमेगा।
बीमार को अस्पताल ले जाने में होगी आसानी
गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को बीमार और बुजुर्गों को डोली से सड़क तक लाने के लिए से चढ़ाई पार करनी पड़ती थी। अब सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। बच्चों को शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय से लेकर महानगरों तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

फलों को मिलेगा बाजार
घाटी वाला क्षेत्र होने के कारण कुनकू गांव में आम, अमरूद, मक्का, गहत, भट्ट, नींबू, अदरक, लहसुन, गडेरी आदि प्रचुर मात्रा में होता है। सड़क के अभाव में ग्रामीण कई बार बाजार तक फल नहीं पहुंचा पाते थे। ऐसे में फल गांव में ही सड़ते थे या इन्हें जानवर खाते थे। सड़क बनने के बाद गांव में होने वाले फल और सब्जियाें को आसानी से बाजार मिल पाएगा।
धुर्चू से कुनकू तक सड़क की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। सड़क में कटिंग का काम शुरू हो चुका है। सड़क को एलाइनमेंट के हिसाब से काटा जाएगा। - हर्षित जोशी, जेई, पीडब्लूडी, मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें