पिथौरागढ़ स्टेडियम में प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ करती विधायक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के आठ विकासखंडों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। बालिका वर्ग फुटबॉल में मुनस्यारी ने विण को 2-1 से हराया।
रविवार से स्टेडियम में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि सरकार ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही है। इससे पूर्व विधायक ने मार्चपास्ट की सलामी ली। पहले दिन अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन का किया गया।
800 मीटर दौड़ में विण के नितिन सिंह, बेड़ीनाग के चंदन धारियाल, डीडीहाट के आशीष, बालिका वर्ग में विण की रिया राणा, मूनाकोट की संतोषी लोहिया, डीडीहाट की चंद्रकला क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नाकोट के अंकित, बेड़ीनाग के पवन कुमार, विण के राहुल भंडारी पहले तीन स्थानों पर रहे।
जिला युवा अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहां जिला समन्वयक विक्रम दिगारी, प्रदीप महरा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, कुलदीप, हेमा पांडे, गंगा आर्या, व्यायाम प्रशिक्षक बीएन द्विवेदी आदि थे।