सिमलगैर बाजार में सीमांत यूथ मोर्चा की ओर से लगाई गई नेकी की दीवार।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा के नौजवानों ने हर वर्ष की तरह जाड़ों के मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े और जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सिमलगैर बाजार में नेकी की दीवार शुरू की। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए प्रयास जरूरी है।
संयोजक सुशील खत्री ने कहा कि वर्ष 2013 से सभी नौजवान पूरे जिले भर में नेकी की दीवार चलाते आ रहे हैं। लोग ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए गर्म कपड़े, दवाइयां, खिलौने दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आवश्यकता है, वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके नौजवान सहयोगी जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचाएंगे। खत्री ने बताया कि उनकी टीम जिलेभर में अब तक 17 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद कर चुकी है। वहां सुरेश जोशी, राकेश वर्मा, राहुल खत्री, शंकर राम, धीरज जोशी, विनय भाटिया आदि थे। संवाद
जरूरतमंद इनसे करें संपर्क
क्षेत्र - मददकर्ता
बेरीनाग - डॉ. रत्नाकर पांडे
टकाना क्षेत्र - ललित ढोकटी
टनकपुर रोड - संदीप खत्री
सिल्थाम - सुरेश जोशी
मड़ क्षेत्र - नीरज भट्ट
विजडम तिराहे - कैलाश कठायत
सिनेमा लाइन - नवीन शर्मा