फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत की सड़कें न खुलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
धारचूला तड़कोट का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने धारचूला तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों को भारी बारिश से बंद सड़कें शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बलुवाकोट के आपदा प्रभावित जोशी गांव पहुंचकर लापता महिला की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे अभियान का भी जायजा लिया। तड़कोट में हो रहे भूस्खलन की जांच के लिए रुड़की और वाडिया संस्थान की उच्च स्तरीय भू-वैज्ञानिकों की टीम बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को धारचूला तहसील में भारी बारिश से लोगों के घरों पर आए मलबे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ड्रोन से सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। जो परिवार खतरे की जद में आए हैं उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने लोनिवि, सीपीडब्लूडी और बीआरओ के अधिकारियों को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने दारमा, व्यास वैली की बंद सड़कों को खोलने के कार्य में हो रही देरी को लेकर बीआरओ और सीपीडब्ल्यूडी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर पांच सितंबर तक सड़क खोलने के निर्देश दिए।
नगर पालिका धारचूला के तड़कोट एलधारा के पास हो रहे भूस्खलन से बंद टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण कर तड़कोट क्षेत्र में जमींदोज हो चुके और खतरे की जद में आए आवासीय भवनों का निरीक्षण कर स्थानीय पीड़ितों से मुलाकात कर प्रभारी सीडीओ (पीडी) आशीष पुनेठा और एसडीएम को राहत बचाव कार्य तेज लाने निर्देश दिए। लोगों ने तड़कोट के एलधारा से आ रहे मलबे और पानी को तत्काल दूसरी दिशा में डालकर एक मजबूत नाली का निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका और प्रभारी सीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने तड़कोट में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम ही रुड़की और वाडिया संस्थान की उच्च स्तरीय भू-वैज्ञानिक की टीम बुलाकर ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, एसडीएम एके शुक्ला, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, प्रकाश गुंज्याल, दिनेश गुंज्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें