फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्पताल कर्मियों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल के कर्मियों पर लोगों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को एसीएमओ को सौंपे शिकायत पत्र में लोगों ने कहा कि छह दिसंबर को सौन गांव निवासी ममता सौन पत्नी भोपाल सौन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने महिला की जांच की और मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस देने की मांग की गई तो अस्पताल कर्मियों ने यह काम उनका नहीं होने की बात कही और शव को स्ट्रेचर पर रखने में भी मदद नहीं की गई।
इस दौरान परिजनों के साथ गलत व्यवहार भी किया गया। वहां आशीष शर्मा, मनोज धामी, छात्र संघ अध्यक्ष कपिल चंद, किशोर कैल्विन धामी, नीतेश उपरारी, मोहित पांडेय, मनोज खत्री मौजूद रहे। एसीएमओ डॉ. कुंदन कुमार ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें