फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कस्टम शुल्क दिए बगैर भारत से नेपाल गया सामान जब्त

Fri, 08 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कस्टम शुल्क दिए बगैर भारत से नेपाल गए सामान को बैतड़ी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बैतड़ी प्रहरी ने दशरथ चंद नगरपालिका 10 में देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मसाले, तेल, घंटियां, चाॅकलेट सहित कई अन्य सामान बिना कस्टम शुल्क दिए आता मिला जिसकी कीमत 65,670 रुपये नेपाली है।
विज्ञापन

बैतड़ी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी उप निरीक्षक दीपक गिरि ने बताया कि सामान भारत के झूलाघाट बाजार से लाया गया है। यह सामान जूलाघाट नेपाल भंसार (कस्टम) दिए बगैर चोरी से ले जाया जा रहा था। सामान किसका है इसका पता लगाया जा रहा है। बैतड़ी प्रहरी ने माल को बरामद कर जूलाघाट स्थित भंसार कार्यालय को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें