फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के देवी मंदिरों में दुर्गा अष्टमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
जिले के प्रसिद्ध कोटगाड़ी मंदिर में मां कोकिला की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में अष्टमी पर मंदिरों में विधि विधान से लोगों ने मां दुुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की। जिले के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा अर्चना कर मां से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा अष्टमी पर उल्का देवी मंदिर, वरदायनी मंदिर, चंडिकाधूरा, चंडिकाघाट, हरिनंदा मंदिर, कनार देवी मंदिर सहित कई अन्य देवी मंदिरों में लोगों ने विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना की। उल्का देवी मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गणाई गंगोली के सेराघाट वीणा महादेव मंदिर में शनिदेव महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी हिस्सा लिया।
गंगोहीहाट हाट कालिका मंदिर में अष्टमी पर्व पर लगा मेला
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट महाकाली मंदिर में अष्टमी पर्व को मेला लगा। इसमें हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। अष्टमी की रात को सिमलकोट गांव के मेहता उपजाति के ग्रामीणों ने भी मां महाकाली में विशेष पूजा की। करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

न्याय की देवी मां कोटगाड़ी के 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
थल (पिथौरागढ़) कोटगाड़ी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर भव्य मेला लगा। मेले में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा पाठ और दर्शन करने के बाद लोगों ने देवी के गण भनरिया गाड़ में जाकर खिचड़ी आदि का भोग चढ़ाया।
होकरा देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी के प्रसिद्ध होकरा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर में बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रधान पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कराई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दान सिंह मेहता ने शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। मंदिर में भीड़भाड़ के बाद थानाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में 10 जवानों ने यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें