फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई से बरामद हुआ कार दुर्घटना में लापता युवक का शव

विज्ञापन
गुरना में खाई से शव निकालते पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और आईटीबीपी के जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच पर हुई कार दुर्घटना में लापता युवक का शव गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। दो युवकों के शव सोमवार को ही खाई से निकाल लिए गए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों के शव परिजनों को सौंपे। गमगीन माहौल में युवकों की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

15 नवंबर को हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही कार (यूके05डी5444) गुरना माता मंदिर के समीप लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। सोमवार को बीसाबजेड़ निवासी नीरज सौन और धीरज सौन के शव बरामद कर लिए गए थे लेकिन कार सवार गुरना क्षेत्र के इग्यारदेवी घिंघरानी निवासी सुरेंद्र सिंह मेहता लापता था। सुरेंद्र की खोज के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और फायर सर्विस कर्मियों ने रात डेढ़ बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार सुबह फिर से खाई में उतरकर खोजबीन की गई। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई में सुरेंद्र सिंह का शव भी बरामद हो गया। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवकों की मौत से बीसाबजेड़ और इग्यारदेवी क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें