फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से पर्यटन को पैडल मारने की कवायद

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धारचूला दारमा वैली में साइकिलिंग करते जगदीश। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से 26किमी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 70 युवाओं ने दो घंटे में साइकिल रैली पूरी की।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ एडवेंचर एकेडमी की ओर से आयोजित 26 किमी साइकिल रैली जीजीआईसी से लिंठ्यूड़ा, पुनेड़ी, घुनसेरा गांव, जाजरदेवल, नैनीसैनी, एपीएस तिराहे, जाखनी तिराहे, कुमौड़, केएमओयू स्टेशन, टकाना, लिंक रोड होते हुए वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई।
साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर एकता का संदेश भी दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिभागियों ने ऐसे खेल को चुना है, जिससे उनका शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।
उन्होंने प्रतिभागियों से साइकिलिंग में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जगदीश भट्ट, रवीश भट्ट, सुरेंद्र पंवार, मनीष भट्ट, बीरू दरियाल, डॉ. अवनीश भट्ट मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने दिखाए स्टंट
पिथौरागढ़। साइकिल रैली के बाद रामलीला मैदान में युवाओं ने शानदार स्टंट दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। युवा साइक्लिस्ट धीरज सलौनी, सुनील राणा, देवेश वर्मा, चिन्मय मेहता ने स्टंट दिखाकर सबका मनोरंजन किया। डीएम ने सभी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें