सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग और पूजा अर्चना करने के बाद सड़क मार्ग से गूंजी आते समय व्यास घाटी का अंतिम ग्राम पंचायत कुटी में उतरकर ग्रामीणों की समस्या सुनी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग और पूजा अर्चना करने के बाद सड़क मार्ग से गूंजी आते समय व्यास घाटी का अंतिम ग्राम पंचायत कुटी में उतरकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान कुटी निवासी नारायण सिंह कुटियाल ने गांव की विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी। सीएम धामी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
योग दिवस पर व्यास वैली के ज्योलिंकांग स्थित आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवी वाहिनी आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा,विधायक हरीश धामी ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने रं समाज के पारंपरिक वेशभूषा बेठोलो (पगड़ी) और रंगा पहकर पुजारी गोपाल कुटियाल, वीरेंद्र कुटियाल और रमेश कुटियाल के साथ मिलकर शिव पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री गुरुवार को गूंजी आईटीबीपी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह गुंजी से आदि कैलाश हेली से पहुंचे। और योग और पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गुंजी आते समय वाहन से उतरकर ग्राम पंचायत कुटी के पंचायत प्रांगण में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। इस दौरान ग्राम पंचायत कुटी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालों से स्वागत किया। इस दौरान मंगल सिंह कुटियाल, रमेश कुटियाल, कुंवर सिंह कुटियाल, पाल कुटियाल, पस्ती देवी, प्रेमा कुटियाल, हिरंदा कुटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र का विकास किया जाएगा, अधिक से अधिक रोजगार के लिए पर्यटन को बढ़ावा देते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देते हुए पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस क्षेत्र में यात्रा के बाद यात्रियों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की बात कहते हुए आगामी दिनों में संख्या कई गुना बढ़ाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों से जिम्मेदारी पूर्वक यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की बात भी कहीं।
ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने मुख्यमंत्री से दारमा, चौदास के शेष अन्य गांवों को वाइब्रेट विलेज से जोड़ने, संचार सुविधा को हर गांव तक पहुंचाने, भारत चीन व्यापार को शुरू करने, रोंगकोंग गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने और पुल निर्माण सहित पूर्व में हेली सेवा का विरोध कर रहे दो युवाओं पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। नृप गर्ब्याल के नेतृत्व में सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, जसमा गुंज्याल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भारत चीन व्यापार सुचारु करने की मांग की। मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम रीना जोशी, एसडीएम मनजीत सिंह, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश धामी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल, हरीश गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, नाइस हयांकी, दीपक रोंकली, कृष्णा गर्ब्याल, पूर्व अध्यक्ष अशोक नबियाल, संदीप बोरा आदि मौजूद रहे।