फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में चैतन्य रथ यात्रा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
धारचूला में चैतन्य रथ यात्रा के पहुंचने के बाद पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा निकालती स्थानी? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सहज योग की संस्थापक माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष पर देशव्यापी चैतन्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसके धारचूला और बलुवाकोट में पहुंचने पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के दर्शन करने कई लोग पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों ने लोकनृत्य पेश किए। ढोल, नगाड़ों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सहजयोगियों ने पुष्प वर्षा कर चैतन्य रथ का स्वागत किया। इसके बाद गाड़ियों और रथ के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। चैतन्य रथ यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि जन्मशताब्दी चैतन्य रथ यात्रा प्रदेश में 26 मई को विकासनगर से चली है। यह धारचूला होकर पांच जुलाई को बागेश्वर पहुंचेगी। इसके बाद यह यात्रा हरियाणा जाएगी। निर्मला देवी के 100वें जन्मदिवस 21 मार्च 2023 को विभिन्न राज्यों से होकर छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश पहुंच कर यात्रा समाप्त होगी। रं कम्युनिटी स्कूल के विद्यार्थियों और पुलिस के जवानों को सहज योग की जानकारी देकर आत्म साक्षात्कार की अनुभूति कराई गई। इस मौके पर नगर समन्वयक कंचन ह्यांकी, महेंद्र मर्तोलिया, भागेश्वरी गर्ब्याल, उमेद सिंह दिगारी, अनिल त्रिपाठी, नितिन शर्मा, नेहा बसेड़ा, कैलाश पांडे, महेश आर्य, गोपाल रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें