फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती, डीएम विनोद गोस्वामी ने किया याद

Tue, 10 Sep 2024 04:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती घंटाकरण स्थित पंत स्मारक पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती घंटाकरण स्थित पंत स्मारक पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि पंडित पंत ने शिक्षा, चिकित्सा के विकास के लिए अनेक कार्य किए। इसके चलते आज उनके नाम पर उत्तराखंड समेत देश में भी शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थान स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि हमें पंडित पंत के सिद्धांतों को अपनाकर कार्य करने होंगे।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह लुंठी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने भी विचार रखे। नगरपालिका सभागार में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने पंडित पंत की जयंती पर पालिका सभागार का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिलाधिकारी गोस्वामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, सांस्कृतिक, चिकित्सा, शिक्षा एवं विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुबह खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संचालन जुगल किशोर पांडेय ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मनोज ओझा, भूपेंद्र सिंह माहरा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तरुण पंत समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- डीएम ने कहा: लंदन फोर्ट में सेल्फी प्वाइंट का करें निर्माण, ऐतिहासिक स्थलों के फोटोफ्रेम लगाने के दिए निर्देश

चित्रकला में आशुतोष प्रथम
राजकीय इंटर कालेज पीपलकोट में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर चित्रकला फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष, प्रीतम कुमार, सौरभ कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन शिक्षक उमेश पुनेठा और गिरीश पुनेड़ा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें