फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी क्वीरीजिमिया के रूद्र सिंह लकड़ी लेकर पहुंचे घर

विज्ञापन
क्वीरीजिमियां गांव के भालू के हमले में घायल व्यक्ति का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के क्वीरीजिमिया वन पंचायत क्षेत्र में जलौनी लकड़ी लेने गए 74 वर्षीय रुद्र सिंह रावत पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। किसी तरह भालू को चकमा देकर वह लहूलुहान स्थिति में लकड़ी लेकर घर पहुंचे। सीएचसी मुनस्यारी में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वृद्ध के सिर पर सात टांके आए हैं और रक्तस्राव हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्र सिंह जलौनी लकड़ी लेने जंगल गए थे। इस दौरान अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और भालू का डटकर मुकाबला किया। काफी देर तक संघर्ष करने के बाद वह भालू को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब हुए और लहूलुहान स्थिति में लकड़ी लेकर घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें स्वास्थ्य उपकेंद्र क्वीरीजिमिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी मुनस्यारी रेफर कर दिया। चिलमधार तक की पांच किमी की दूरी पैदल तय कर वह वाहन से वह सीएचसी मुनस्यारी पहुंचे। यहां डॉ. परिणीति टोलिया और डॉ. शैलजा ने उनका उपचार किया। बुजुर्ग के सिर पर सात टांके लगे हैं। डॉ. परिणीति ने बताया कि सिर से हल्का रक्तस्राव हो रहा है। यदि रक्तस्राव नहीं रुका तो उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। रेंजर लवराज पांगती और वन रक्षक गोविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायल को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें