फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

458 स्कूलों में 20 हजार बच्चे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से जुड़े

विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ के बच्चे? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत बच्चों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। चर्चा में पीएम ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और परीक्षा को ही त्योहार बनाने की बात कही। जिले भर के 458 विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पीएम को सुनकर बच्चे बोले अब उनका परीक्षा का भय खत्म हो गया है। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने एसडीएस जीआईसी में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक के करीब 20 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। वहां प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, व्यवस्थापक भुवन उप्रेती, गणेश शर्मा, ललित जोशी, सुभाष ओझा आदि थे।
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए भयमुक्त परिवेश का निर्माण
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा को तनावमुक्त और उत्सव की तरह मनाने के तरीकों जाना। इससे परीक्षा से संबंधित क्षेत्रों से जुड़ीं उनकी आशंकाओं का भी समाधान हुआ। प्राचार्या कमला निखुर्पा ने बताया कि कोविड महामारी के कारण विद्यार्थी लंबे समय से वर्चुअल माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं दे रहे थे। लंबे अंतराल के बाद बच्चों के लिए भौतिक परीक्षाएं देने की चुनौती और तनाव को दूर करने में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम बच्चों में नया उत्साह और जोश का संचार करेगा।
बोले छात्र-छात्राएं-
पहली बार परीक्षा देने जा रही हूं, इसलिए मन बोर्ड परीक्षा का भय था, लेकिन इस कार्यक्रम को देखने के बाद अब वह भय मुक्त वातावरण में परीक्षा दे पाएंगी। -प्रगति पांडेय, कक्षा-10 केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर काफी कुछ सीखा। परीक्षा को लेकर मन में डर था, लेकिन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर डर खत्म हो गया है। - हर्षित सिंह, कक्षा12 केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़।
चंपावत जिले में भी बच्चों ने पीएम को सुना
चंपावत/बनबसा। चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बनबसा के सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में भी बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने के लिए मिला। वहां दिनेश आर्य, संजीव कुमार, डॉ. ललित उपाध्याय, पीके सिंह, पीसी पंत, आरएल शर्मा आदि थे।
ऐसे कार्यक्रमों से परीक्षा के दौरान होने वाले समस्याओं का समाधान मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे शांत पानी में कचरा बैठा रहता है और उसको हिलाने पर ही उसमें कुछ नहीं दिखाई देता है, उसी प्रकार परीक्षा के समय हमें भी शांत चित्त रखना चाहिए। - संध्या रानी, छात्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत।
हर परीक्षा के दौरान आने वाली कठिनाइयों को इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान ध्यान को एक स्थान पर केंद्रित कर परीक्षा देनी चाहिए। जिससे कि हम सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकते हैं। - दीक्षा जोशी, छात्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत।
घबराहट और मन की चिंता के कारण पेपर में सब कुछ याद होने के बाद भी सही उत्तर नहीं लिखा जा सकता है। इस कारण हम अपना पेपर अच्छे से हल नहीं कर पाते हैं। इसलिए हमें परीक्षा को अपनी दिनचर्या में उतार कर हर परीक्षा में शामिल होना चाहिए। - तरुण मुरारी, छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें