फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरचौर में डंपिंग जोन बनाने पर महिलाओं ने विरोध किया

विज्ञापन
बेड़ीनाग में विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण के लिए पोल्ट्री फार्म मेहरचौर में डंपिंग जोन बनाने का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। उन्होंने नगर पंचायत की जेसीबी नहीं चलने दी। कहा कि क्षेत्र का वातावरण दूषित नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए डंपिंग जोन आबादी से दूर बनाया जाए।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत बेड़ीनाग के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। सांगड़, बोराखेत, बोरासांगड़ के लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। विरोध बढ़ने पर ऑपरेटर जेसीबी को दूसरी जगह ले गया। लोगों ने कहा कि भूमि वन पंचायत सांगड़ और बोरासांगड़ की है। वन पंचायत का अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं है। क्षेत्र में एक मंदिर समेत पानी के स्रोत भी हैं। डंपिंग जोन से पानी दूषित होगा और प्रदूषण फैलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में डंपिंग जोन नहीं बनने दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने लोगों को समझाया। पूर्व प्रधान दीपक धानिक ने नगर पंचायत के ईओ से भूमि के दस्तावेज दिखाने की मांग की। ईओ ने बताया कि शासन ने नगर पंचायत को भूमि दिलाई है। वार्ड के भाजपा नेता इंद्र सिंह धानिक ने डीएम को ज्ञापन भेजकर डंपिंग जोन बनाने का विरोध किया है। इस मौके पर ढिनौली वार्ड के सभासद बलवंत धानिक, वन पंचायत सरपंच भगवान धानिक, दान सिंह धानिक, माधवी देवी, हेमा देवी, राधिका देवी, मीना देवी, कमला देवी, सुनीता, गीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें