फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanalichinna News: सात साल पहले भवन खड़ा कर फाइल में कैद कर दी पढ़ाई, उच्च शिक्षा की राह देख रहे युवा

Thu, 05 Oct 2023 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

शिक्षा व्यवस्था का गजब हाल है। पिथौरागढ़ के कनालीछीना में सात साल पहले डिग्री कॉलेज का भवन बना दिया मगर पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाइ है। लोग हर सत्र में इसके संचालन की राह देखते हैं मगर उनके हाथ हर बार मायूसी आती है। 
विज्ञापन
फाइल में कैद पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा व्यवस्था का गजब हाल है। सात साल पहले डिग्री कॉलेज का भवन बना दिया मगर पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाइ है। लोग हर सत्र में इसके संचालन की राह देखते हैं मगर उनके हाथ हर बार मायूसी आती है। रिपोर्ट पर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है मगर हर बार लोगों को ठगे जाने अहसास होता है।
विज्ञापन


करीब सात साल पूर्व कॉलेज संचालन के लिए 10 लाख की लागत से विकासखंड स्तर से भवन निर्माण किया गया। भवन तो बना, लेकिन कॉलेज का संचालन आज तक शुरू नहीं हो सका। क्षेत्र के दर्जनों गांव के युवा बड़ी उम्मीद के साथ इंटर की परीक्षा देते हैं कि इस सत्र से तो कॉलेज का संचालन शुरू होगा, लेकिन हर बार युवाओं को मायूसी ही हाथ लगती है।  

कई युवा इंटर की पढ़ाई के बाद पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल की दौड़ लगाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवा उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं और पढ़ाई के बाद वह खेती बांड़ीमें लग जाते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में जीआईसी कनालीछीना में 39, जीजीआईसी में 22, जीआईसी छड़नदेव 18, जीआईसी पीपली में 26 छात्र-छात्राएं इंटर की पढ़ाई कर रही हैं। अब यह सभी आस लगाए हैं कि 2024 में कॉलेज तो जरूर खुलेगा।

कॉलेज संचालन को लेकर शासन स्तर पर मामला लंबित है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने पर कॉलेज संचालन की कार्रवाई की जाएगी। प्रमुखता से कॉलेज का संचालन किया जाएगा।- बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें