फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संविदाकर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू

विज्ञापन
पौड़ी में धरना देते पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सेवारत पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारी लंबे समय से सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने सहित अन्य मांगों के समाधान की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पौड़ी में सेवारत पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए। संविदाकर्मियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। संविदाकर्मियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि जब तक संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तब तक कार्यबहिष्कार जारी रखा जाएगा। कार्यबहिष्कार करने वालों में हरीश ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, रमेश गुर्साइं, जयकृत सिंह कठैत, कुलवीर सिंह, सोबत सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र गुंसाई, मदन सिंह, विपिन रावत, श्याम सिंह, चंद्रमोहन, अमर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें