फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों को कर रहे अपग्रेड

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कार्यशाला का शुभारंभ करते प्राचार्य डा. सीएमएस रावत व अन्य। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एटकॉम (एटिट्यूड, एथिक्स एवं कम्युनिकेशन) रिवाइज्ड बेसिक कोर्स कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में तीन मेडिकल कॉलेजों के 30 संकाय सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) के निर्देश पर संकाय सदस्यों को चिकित्सा शिक्षा से संबंधित नवीन तरीकों से अवगत कराने और नवीन पाठ्यक्रमों के मुताबिक संकाय सदस्यों को अपग्रेड करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें हिमालयन मेडिकल कॉलेज जॉलीग्रांट को नोडल संस्थान बनाया गया है।
बुधवार को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 20, राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के छह और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के चार संकाय सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पहले मरीजों के शारीरिक परीक्षण के साथ ही मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक पहलू का ध्यान रखा जाता था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ शारीरिक परीक्षण पर ही ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर नोडल संस्थन की पर्यवेक्षक डॉ. जूही कालरा, समन्वयक डॉ. किंग्सुक लाहोन, डॉ. पवन बट्ट और डॉ. चित्रा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें