गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ-साथ स्वच्छता व जन जागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से डा. बीपी नैथानी अहम योगदान दे रहे हैं, जिससे समाज में सुधारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी ने गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने आयुक्त को अभिनंदन पत्र सौंपा। एंबेसडर डा. नैथानी ने कहा कि स्वच्छता को लेकर नव नियुक्त आयुक्त से विस्तार से बात की गई, जिसमें उन्हें मंडल स्तर पर स्वच्छता के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव दिया गया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गौतम नैथानी, महिला रोग विशेषज्ञ डा. गरिमा नैथानी, मंजू देवी, कविता सकलानी, कुलदीप मेवाड़, सौरभ, कमला देवी, गौरी आदि शामिल रहे।