पौड़ी आरटीओ कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी।
- फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय पौड़ी में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को कार्य बहिष्कार से कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे लोगों को लाइसेंस सहित अन्य कार्यों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पौड़ी के समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र राणा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नियत समयानुसार पदोन्नति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि मांग पर फैसला नहीं हुआ तो दो सितंबर के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में गजपाल सिंह, धनवीर दनोशी, नरेंद्र सिंह भंडारी, विक्रम सिंह, विनीता बिष्ट, सुधीर रमोला, मीरा रावत आदि शामिल थे।