फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उफल्डा में पुराने मोटर पुल को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन दुपहिया वाहन चालक हो रहे हैं चोटिल
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के उफल्डा में कीर्तिनगर पुराने पुल को जोड़ने वाले मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि काफी समय पूर्व ऋषिकेश-बदीनाथ हाईवे के अलकनंदा नदी पर बने कीर्तिनगर-उफल्डा मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही होती थी। तब मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी लोनिवि की थी। कीर्तिनगर में नया मोटर पुल बनने के बाद पुल के उफल्डा की ओर से जोड़ने वाले मार्ग को नगर निगम को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से मार्ग के किनारे नाली निर्माण किए जाने से मार्ग अत्यधिक तंग हो चुका है। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है, जबकि पुल और मार्ग से जाखणी, घिल्डियालगांव, रानीहाट, देवली सहित सरकारी विभागों के कर्मचारी आदि आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें