श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्लेसमेंट एंड काउंसलिंग सेल की ओर से शनिवार को एमबीए विभाग एवं कॉमर्स के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रांट थार्टन (जीटी) के देहरादून स्थित इंडिया नॉलेज एंड कैपेबिलिटी सेंटर की टीम ने 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
कैंपस प्लेंसमेंट शुरू होने से पूर्व सेल के अध्यक्ष प्रो. राकेश ढोडी व कोर्डिनेटर डाॅ. सुमित गैरोला ने छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कुलपति के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए कैंपस प्लेसमेंट पर जोर दिया जा रहा है।
एमबीए विभाग के अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र बाबू कुर्वा ने बताया कि जल्द ही साक्षात्कार में सफल छात्र-छात्राओं की चयन सूची जारी की जाएगी। आयोजन में जीटी के निदेशक भास्कर ढौंढियाल, कार्यक्रम सहायक प्लेसमेंट सेल संतोष घिल्डियाल, डाॅ. मयंक जोशी, मकान सिंह, प्रेमलाल उनियाल, वासुदेव आदि ने सहयोग दिया। संवाद