जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी और अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 अनुशंसा के आलोक में उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षण में मातृभाषा की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में डायट के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा ने बताया कि एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) देहरादून के निर्देश पर डायट पौड़ी को मातृभाषा का नोडल डायट बनाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल केंद्रीय विवि ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान लोकभाषा के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए मील का पत्थर है।
साहित्यकार डॉ. नंद किशोर हटवाल, डॉ. उमेश चमोला व महिपाल सिंह नेगी ने ऑनलाइन सुझाव दिए। कार्यशाला में गिरीश सुंद्रियाल, धर्मेंद्र नेगी, हरीश जुयाल कुटज, रमेश बडोला, यतेंद्र गौड़, नंदी बहुगुणा, श्वेता रावत, सरोज डिमरी, अंजना कंडवाल, राधा मैंदोली, सुनीता बहुगुणा, सीमा शर्मा, सरिता मैंदोला व महेश गिरि आदि शामिल हुए।