फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा में रोड़ा बन सकती पुल की धीमी रफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग बस अड्डे के समीप शांता गदेरे पर मोटर पुल निर्माण का कार्य फरवरी 2024 से शुरू हो चुका है। धीमी गति से चल रहे निर्माण से आए दिन लोग जाम से परेशान हैं, जबकि चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं हुई है। अगर निर्माण कार्य इसी प्रकार चलता रहा तो चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों और पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन




देवप्रयाग बस अड्डे के समीप शांता गदेरे पर करीब 100 वर्ष पूर्व बनी पुलिया अत्यधिक जर्जर होने से इसके स्थान पर एनएच खंड लोनिवि श्रीनगर की ओर से नए मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कवायद वर्ष 2018 से शुरू हो चुकी थी, लेकिन 2022 में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब फरवरी 2024 से यहां पर पुल का निर्माण शुरू किया गया है।

गदेरे के दोनों और कटान का कार्य किया गया, लेकिन फरवरी से लेकर अप्रैल समाप्त होने तक कई बार काफी दिनों तक निर्माण कार्य बंद रहा। इस स्थान पर सड़क संकरी होने से बड़ी मुश्किल से एक ही वाहन गुजर रहा है। साथ ही भारी यू टर्न होने से हर समय जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन




क्षेत्र के विनोद टोडरिया का कहना है की एनएच को यह कार्य सर्दियों में शुरू करना चाहिए था, जब ट्रैफिक कम रहता है। लेकिन विभाग द्वारा ऐसे वक्त कार्य शुरू किया गया जब चारधाम के कपाट खुलने का समय निकट है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों के साथ क्षेत्र की जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन लग रहे जाम से बस स्टेशन में धूल और मिट्टी उड़ रही है, जबकि कटिंग का मलबा भी गदेरे में डाला गया है जिससे बरसात के समय नगरवासियों को भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है।

-देवप्रयाग में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने इसके लिए मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। -तनुज कांबोज, अधिशासी अभियंता एनएच खंड लोनिवि श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें