फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पार्क को खोलने के बजाय लगा दिया ताला

Mon, 29 Apr 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी बस अड्डे के समीप ऐतिहासिक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क को खोलने के बजाय नगर निगम ने पार्क के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। जिससे लोग सड़क के किनारे बैठ रहे है। लोगों ने नगर निगम व प्रशासन के इस रवैए पर गहरा आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

श्रीनगर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्थल व पार्क में पीपल व बट वृक्ष की छांव में लोगों के लिए राहत भरी होती है। यहां पर दिन में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग वाहनों का इंतजार करने बैठे रहते हैं। साथ ही आने-जाने वाले बुजुर्ग एवं अन्य लोग भी यहां पर विश्राम करते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग विभिन्न मुद्दों को लेकर यहां पर बैठकें व धरना प्रदर्शन आदि भी किया करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात को नगर निगम की ओर से इस पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया।
सुबह ताला देखने पर स्थानीय लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभाकर बाबुलकर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने भी नगर निगम व प्रशासन की इस कार्यशैली को जनविरोधी बताया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जताया रोष
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क के गेट पर ताला लगाए जाने से नाराज स्थानीय लोगों व छात्रों ने सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समाज सेवी अनिल स्वामी, अनिल दत्त तिवारी, डीएसओ छात्र संगठन की रेशमा पंवार, विवि की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि मोनिका पंवार, पूर्व छात्र संघ सहसचिव रंजना बत्र्वाल, संदीप कुमार, डा. मुकेश सेमवाल, हिमानी आदि ने गेट में ताला लगाए जाने पर रोष जताते हुए तत्काल ताला खोले जाने की मांग की।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क में निर्माण कार्य कराया गया है, जिसके कारण गेट पर ताला लगाया गया। लोगों की ओर से मामले में जताए गए रोष व दिए गए ज्ञापन से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। गेट का ताला खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविराज बंगारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें