फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र पहुंची कांग्रेस की जवाब दो यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित कांग्रेस की जावाब दो यात्रा बृहस्पतिवार को चौरास क्षेत्र पहुंची। इस मौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आशीष गैरोला की अध्यक्षता में चौरास के थापली गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आह्वान पर सरकार के खिलाफ जवाब दो यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा हर न्याय पंचायत से गुजरेगी। यात्रा के अंत में समस्याओं के संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। ग्रामीण आज भी पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव के अस्पतालों में डॉक्टर न होने से लोगों को शहरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, राकेश बिष्ट, डा. प्रताप भंडारी, उत्तम सिंह असवाल, लब्बू नौटियाल, प्रदीप नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, अनिल थपलियाल, निक्की श्रेष्ठ, माधवा नंद बहुगुणा, विपिन शाह, नितिन राज व धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें