फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रो. आरसी भट्ट को मिली प्रति कुलपति पद पर नियमित नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक संभाल रहे थे अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. आरसी भट्ट की विवि के प्रतिकुलपति पद पर नियमित नियुक्ति हुई है। गत दो वर्षों से अभी तक वे प्रति कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। नियमित नियुक्ति होने पर वे आगामी तीन वर्षों तक प्रति कुलपति के पद पर बने रहेंगे।
गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रति कुलपति पद पर नियमित तौर पर नियुक्त प्रो. भट्ट 1 दिसंबर 2021 से विवि में अपने विभागों के कार्यों के साथ ही प्रति कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। करीब 36 वर्षों से विवि में सेवाएं दे रहे प्रो. भट्ट अपने मूल पद से आगामी जून में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रति कुलपति के पद पर नियमित नियुक्ति होने से वे अब तीन साल और विवि को बतौर प्रति कुलपति अपनी सेवाएं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के निर्देशन में विवि विकास की ओर अग्रसर है। प्रति कुलपति पद पर नियमित नियुक्ति होने पर उन्होंने कुलपति का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रति कुलपति पद पर प्रो. भट्ट की नियमित नियुक्ति होने पर विवि के कर्मचारियों ने प्रो. भट्ट का स्वागत किया। इस मौके पर कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, नरेश खंडूड़ी, पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी, रोशन रावत, शंकर कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें